दो सौ से ज्यादा युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, एक दर्जन के रिश्ते तय, माझी समाज ने बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आयोजित किया परिचय सम्मेलन

दो सौ से ज्यादा युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, एक दर्जन के रिश्ते तय, माझी समाज ने बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आयोजित किया परिचय सम्मेलन

कटनी। माझी समाज जिला कटनी द्वारा रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन बस स्टैंड ऑडिटोरियम में किया गया। सम्मेलन में कटनी और बाहर से आये हुए विवाह योग्य दो सौ से ज्यादा  युवक-युवतियों ने मंच से परिचय देकर सामाजिक एकता की मिसाल कायम की। इसके पहले भगवान गुहराज निषादराज जी की पूजा अर्चना की गई। पुरोहित राजकुमार बर्मन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा सम्पन्न कराई गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति रही। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने की। अन्य अतिथियों के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी एवं राजीव गांधी कॉलेज रीठी के प्राचार्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेंद्र राजपूत की उपस्थिति रही। माझी समाज जिला कटनी के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि मांझी समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन अनुकरणीय पहल है। इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए, इससे समाज को मजबूती मिलती है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह जैसे आयोजन आज की जरूरत बन गए हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है। उन्होंने माझी समाज की पूरी टीम को साधुवाद दिया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि मांझी समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से समाज में अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखने में इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं।

यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी ने कहा कि फिजूलखर्ची के इस दौर में परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह जैसे आयोजन समय की जरूरत बन गए हैं। महंगाई के इस दौर में कम खर्च में इस तरह के आयोजन में बड़ी संख्या में विवाह के आयोजन होते हैं। जो कि काबिले तारीफ है। राजीव गांधी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि माझी समाज द्वारा पिछले 25 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। जो कि सराहनीय पहल है, इसके लिए माझी समाज की पूरी टीम बधाई की पात्र हैं।

आशीष रैकवार बने कार्यकारी अध्यक्ष

कार्यक्रम के दूसरे चरण में माझी समाज जिला कटनी की बागडोर युवा हाथों में सौंपने की घोषणा की गई। समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया ने नगर अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार आशीष रैकवार को माझी समाज जिला कटनी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की घोषणा की। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशीष रैकवार का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। श्री रैकवार ने अपने उदबोधन में इस नई जिम्मेदारी का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किये जाने की बात कही।

किशोरीलाल बर्मन एवं महेश सोंधिया सम्मानित

सम्मेलन के दौरान माझी समाज जिला कटनी के संरक्षक किशोरी लाल बर्मन दीवान जी का शाल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इसी क्रम में माझी समाज जिला कटनी के अध्यक्ष महेश सोंधिया को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, उप संचालक विजय सोंधिया एवं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष आशीष रैकवार ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

सम्मेलन में महेश सोंधिया, योगेश सोंधिया, सुखराम निषाद, किशोरी लाल बर्मन, वंशी लाल बर्मन, हरिओम बर्मन, संतोष केवट, रविकांत रैकवार, आशीष रैकवार, सचिन कश्यप, विजय सोंधिया, राजेश निषाद, अजय सोंधिया गार्ड, रमेश रैकवार, नितिन रैकवार, नारायण निषाद, राजकुमार सोंधिया, गोवर्धन बर्मन, पूरन सोंधिया, जवाहर निषाद, जितेंद्र सोंधिया, अजय बर्मन, सुरेश बर्मन, संतोष बर्मन, सोनू सोंधिया, अशोक वर्मा, सोमेंद्र बर्मन, प्रकाश चन्द्र रैकवार, घनश्याम बर्मन, किशन बर्मन, विष्णु रैकवार, आशीष बर्मन, ओमप्रकाश बर्मन, किरण सोंधिया, शिव कुमारी कश्यप, संगीता सोंधिया, अंजना निषाद, रेनू रैकवार, ग्लोरी कश्यप, हनी कश्यप, पुष्पांजलि सोंधिया, मुस्कान सोंधिया, निशा सोंधिया आदि की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post