सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी “ए” ग्रेड के साथ टॉप टेन में, सीईओ सुश्री कौर की सतत् निगरानी से हासिल हुआ मुकाम

कटनी। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश स्तर से जारी ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी नवमें पायदान पर है। इस प्रकार जिला पंचायत कटनी ऊंची छलांग लगाकर राज्य स्तर से जारी ग्रेडिंग में एक बार फिर टॉप टेन में है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कटनी ने प्राप्त 970 शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण कर कुल वेटेज 86.02 प्रतिशत के साथ “ए” ग्रेड प्राप्त किया है। अवगत होवे कि जिला पंचायत कटनी की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन सतत निगरानी,अनुश्रवण और पर्यवेक्षण कर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ तत्परता पूर्वक आवश्यक निराकरण किया जाने के निर्देश दिए जाते हैं। जिला पंचायत की सीईओ कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को इसका श्रेय देते हुए भविष्य में भी जनमानस द्वारा की गई शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण तत्परता और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा गया है ताकि नागरिकों को इस योजना का निरन्तर लाभ मिल सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *