बदल गए कटनी कलेक्टर, अब आशीष तिवारी होंगे कटनी के नए कलेक्टर, दिलीप यादव इंदौर स्थानांतरित
कटनी। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा देर शाम जारी की गई आईएएस तबादला सूची में कटनी कलेक्टर के पद पर पदस्थ आईएएस दिलीप यादव का स्थानांतरण कटनी से इंदौर बतौर नगर निगम आयुक्त कर दिया गया है, उनकी जगह पर अब कटनी जिले की कमान आईएएस आशीष तिवारी संभालेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में पदस्थ आईएएस दिलीप यादव ने लगभग 1 साल कटनी जिले की कमान संभाली अब यह जिम्मेदारी आईएएस आशीष तिवारी के कंधों पर होगी।








