कटनी पुलिस के राजपत्रित अधिकारी खुद उतरे मैदान में, शैडो एरिया से लेकर बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन तक हुई चेकिंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने विशेष सुरक्षा एवं फ्रिस्किंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की कमान स्वयं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने संभाली।
अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, पार्क, शैडो एरिया और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ उनके सामान की भी तलाशी ली। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की जांच कर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आवश्यक कदम उठाए गए। कटनी पुलिस का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *