शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं ITI की कक्षाएं शुरू कराने एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं ITI की कक्षाएं शुरू कराने एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

कटनी। शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने एवं शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में ITI की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा तहसीलदार ढीमरखेड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटिक की उपस्थिति में सागर शुक्ला एवं अवध यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की गई कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में शीघ्र ही स्नातकोत्तर विषयों के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं तथा ITI की कक्षाएं भी शुरू कराई जाएं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों एवं शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक, सामाजिक एवं आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन को छात्र-छात्राओं की इस महत्वपूर्ण मांग पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
एनएसयूआई ने शासन-प्रशासन को 10 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में दोनों मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र हित में एनएसयूआई द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता ‘गोलू’, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, कमलेश रजक, सत्यम द्विवेदी, सौरभ पांडे, प्रमोद कंहर, अतुल त्रिपाठी, राहुल पटेल, शिव नामदेव, राधा पटेल, मुस्कान काछी, सपना काछी, सोनम यादव, अंजली बर्मन, शालिनी लोधी, साक्षी, अनामिका, शैलेश लोधी, रिचा काछी, काजल साहू, रिया लोधी, ज्योति लोधी, शानू काछी, गीता रजक, साधना लोधी, सुमित लोधी, रोहित काछी, अमित पटेल, साहिल काछी, लक्ष्मी लोधी, अनिमेष यादव सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ओवरलोडिंग, बिना नंबर वाले वाहनों एवं स्‍कूल बसों के विरूद्ध चलायें जांच अभियान, बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, शिक्षा परिसरों के आस-पास नशे के कारोबार में लिप्‍त दुकानों की करें जांच