प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप, रसोइया ने कलेक्टर से की शिकायत

Oplus_16777216

प्रधानाध्यापक पर उत्पीड़न का आरोप, रसोइया ने कलेक्टर से की शिकायत

कटनी। शासकीय सेठ गुलाब चंद आदर्श माध्यमिक शाला की रसोइया ज्योति चौधरी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। रसोइया ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रधानाध्यापक पिछले कई वर्षों से उनके साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं।

आवेदिका के अनुसार, कक्षा और कार्यस्थल पर उन्हें बार-बार अपमानित किया जाता है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद प्रधानाध्यापक के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है। ज्योति चौधरी ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post