जिलाबदर का फरार स्थाई वारंटी अंशुल पांडे गिरफ्तार, माधव नगर पुलिस को मिली कामयाबी

Oplus_131072

कटनी। माधवनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी माधव नगर अनूप सिंह ठाकुर और चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में, कांबिंग गश्त के दौरान जिलाबदर के एक फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

गत रात्री गुंडा-बदमाशों की धरपकड़, जिलाबदर आरोपियों पर कार्रवाई, और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 14-15 दिसंबर 2024 की रात कांबिंग गश्त के दौरान निवार क्षेत्र से जिलाबदर आरोपी अंशुल पांडे (पिता विजय शंकर पांडे, उम्र 36 वर्ष, निवासी निवार पहाड़ी) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिला दंडाधिकारी कटनी द्वारा 20 फरवरी 2024 को उसे 6 माह के लिए कटनी जिले सहित जबलपुर, मैहर, पन्ना, दमोह और उमरिया जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी, आदेश का उल्लंघन करते हुए निवार क्षेत्र में सक्रिय पाया गया।

आरोपी पर चौकी निवार, थाना माधव नगर में मारपीट सहित अन्य अपराधों के कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। टीम ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 14, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत मामला दर्ज किया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी माधव नगर अनूप सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत दुबे, प्रधान आरक्षक गौरव सेन और प्रधान आरक्षक देवेश की भूमिका सराहनीय रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post