बालिका छात्रावास पहाड़ी पहुंची जिला पंचायत सीईओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने दिया जोर, पौधा रोपित कर दिया हरियाली का संदेश

बालिका छात्रावास पहाड़ी पहुंची जिला पंचायत सीईओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने दिया जोर, पौधा रोपित कर दिया हरियाली का संदेश

कटनी। बालिकाओं को शासन स्तर से प्रदत्त सुविधाओं जैसे नाश्ता, दोनों पहर का गुणवत्ता पूर्ण स्वादिष्ट और गरम खाना, शुद्ध पेयजल सहित स्वच्छ बिस्तरों की उपलब्धता एवं प्रयोग में आने वाले स्नानगृह व शौचालय साफ सुथरे और आवश्यक सामग्री से युक्त रखे जाएं। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और छात्रावास अधीक्षक को दिए। इस दौरान उन्होंने छात्रावास स्थित रसोई गृह, डिजिटल लाइब्रेरी,आवासीय कक्षों के अलावा अन्य सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए जायज़ा लिया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने फिजिकल लाइब्रेरी विथ डिजिटल कैपेसिटी का मुआयना करते हुए इंटरएक्टिव पैनल से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने छात्राओं द्वारा ही इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से ऑपरेट कराकर पढ़ाई की दक्षता की नब्ज़ टटोली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाये ताकि बालिकाएं उसे सहज सुलभ तरीके से समझ पाएं। बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए। सुश्री कौर ने इस दौरान कक्षा 6 से 12 की छात्राओं /बालिकाओं से छात्रावास में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अध्यापन कार्य और गत वर्ष के परीक्षा परिणाम के संबंध में संवाद कर जानकारी ली। उन्होंने कक्षा दसवीं और 11वीं की 90% प्राप्त एवं अन्य छात्राओं के लिए नीट जी आदि की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोर्स का सब्सक्रिप्शन लेने हेतु डीपीसी और छात्रावास अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। सुश्री कौर ने बालिका छात्रावास स्लीमनाबाद में पौधा रोपित कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर पौधों की देखभाल और रख रखाव करने हेतु हिदायत दी। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, बीआरसी प्रशांत मिश्रा, लेखापाल राखी शुक्ला , उपयंत्री,बीएसी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post