24 घंटे के अंदर चोरी गए पूरे सामान के साथ चोर पुलिस गिरफ्त में, रंगनाथ नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की एक वारदात घटित होने के बाद मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर केवल चोर को गिरफ्तार कर लिया बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि विगत 4 जनवरी 2026 को रविन्द्र मिश्रा पिता भोलानाथ मिश्रा उम्र 48 साल नि.साईपुरम कालोनी थाना एन.के.जे. कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एल.एन.टी प्लांट मुडवारा मे सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। उसने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि एल.एन.टी. प्लांट केविन के पीछे का खिडकी का कांच तोड़ कर उसके अंदर रखा मोनीटर, सी.पी.यू, यू.पी.एस. कोई अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। चोरी की शिकायत सामने आते ही तत्काल टीम गठित कर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत की बाद आरोपी आशीष उर्फ टिंकू पिता स्वर्गीय उमेश दाहिया उम्र 35 निवासी रामनिवास सिंह वार्ड को गिरफ्तार किया गया। चोरी गये मोनीटर, सी.पी.यू, यू.पी.एस. को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया। कार्रवाई में उप. निरी. अरूणपाल सिंह, प्र.आर. महेन्द्र दुबे, प्र.आर. रानरेश शुक्ला, प्र.आर. अनिल विश्वकर्मा, प्र.आर. पवन पाठक, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर वीरेन्द्र, रोशन की सराहनीय भूमिका रही।








