मासूम आकाश की मौत से स्लीमनाबाद में आक्रोश, FIR की मांग पर अड़े ग्रामीण, थाने में लोगों ने किया प्रदर्शन

कटनी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मासूम आकाश चौधरी की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया का है, जहां का रहने वाला आकाश चौधरी नवीन शिक्षा निकेतन बंधी आश्रम में दूसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि 16 जनवरी को स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र प्रिंस ने आकाश के सिर पर डंडा मार दिया  दिया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

घटना के बाद से ही बच्चे का इलाज सिहोरा व जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग शव लेकर स्लीमनाबाद थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और आरोपी बच्चे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर मामले में गंभीर कार्रवाई नहीं की गई और एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो वे थाना घेराव और आंदोलन करेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *