चिखला रोड पहाड़ी के पास बाइक से गांजा तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार, बिलहरी पुलिस ने दबोचा, दो पारधी तस्करों को गांजा और बाइक सहित पकड़ा

Oplus_16908288

चिखला रोड पहाड़ी के पास बाइक से गांजा तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार, बिलहरी पुलिस ने दबोचा, दो पारधी तस्करों को गांजा और बाइक सहित पकड़ा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व बिलहरी पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिलहरी से चिखला रोड पहाड़ी के पास दो गांजा तस्करों को घेराबंदी करके गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस के मुताबिक रोड किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े मिले। मोटरसाइकिल में आगे बैठे व्यक्ति के पास एक काले सफेद रंग का पिट्ठू बैग टंगा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर जैसे पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो वे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए ग्राम कुपना थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी 23 वर्षीय कयामत सिंह पिता मिनश्री लाल बहेलिया एवं 19 वर्षीय रहमत सिंह उर्फ आर्यन पिता इलेज सिंह के पास मिले काले सफेद रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी के दौरान उसमें दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। उक्त आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा व मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ML8148 जप्त कर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्र.आर. धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आर. लव उपाध्याय, संदीप भलावी, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post