ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई, खेत में छिपाकर रखी थी 83 हजार 500 रुपये की अवैध शराब, 2 आरोपी फरार

कटनी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ठरका स्थित एक खेत से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
इस तरह हुई कार्रवाई
गर 9 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गाताखेड़ा निवासी मुकेश चौधरी द्वारा ग्राम ठरका में विवेक सिंह के खेत (सिकमी पर लिया गया) में बने कमरे में अवैध देशी शराब छिपाकर रखी गई है और बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 11 कार्टून में देशी लाल मसाला मदिरा (550 पाव 99 लीटर) 3 कार्टून व 1 बोरी में देशी प्लेन मदिरा (230 पाव / 30 लीटर) कुल 780 पाव (लगभग 130 लीटर) देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 83,500 रुपये बताई जा रही है। सभी शराब को विधिवत सील कर जप्त किया गया।
आरोपी फरार, मामला दर्ज
जांच में सामने आया कि खेत मुकेश चौधरी ने सिकमी (ठेका) पर लिया था और उसके साथ पुस्सु भुमिया भी देखरेख करता था। मौके पर दोनों आरोपी नहीं मिले और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक देवेश कुमार, गौरव सेन, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं बकील यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है, जिससे ऐसे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *