कटनी के आसमान में आज होगी हनुमान चालीसा की गूँज, भक्ति के साथ होगा सेवा और एकता का संकल्प
कटनी। भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से शहर में एक भव्य एवं पावन श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन आज 22 मार्च 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 7 बजे तक आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ, शंभू टॉकीज के बाजू में, नई बस्ती, कटनी में संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और जागरूकता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ाने, रक्तदान जैसे महादान के प्रति लोगों को प्रेरित करने तथा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर श्री बजरंग बाल रामायण समाज, कटनी द्वारा वाणी सेवा दी जाएगी। आयोजन कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी, कटनी के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों की ओर से टीनू सचदेवा, रौनक खंडेलवाल, दयाल पोपटानी, अखिलेश पुरवार, शंकर साधवानी, गौरव नागवानी, मंजूबाला शर्मा, राज सोनी, अंकित बिलैया, लक्षित सचदेवा, दीपक सोनी, संतोष पांडेय एवं प्रदीप द्विवेदी एवं संस्था के सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।








