सिहुडी से गायब हुई तीन नाबालिक बच्चियां राजस्थान के झुंझुनू में मिली, बाकल पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को राजस्थान से किया सकुशल दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर

सिहुडी से गायब हुई तीन नाबालिक बच्चियां राजस्थान के झुंझुनू में मिली, बाकल पुलिस ने  नाबालिग बालिकाओं को राजस्थान से किया सकुशल दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान ” अभियान के तहत बाकल पुलिस ने तीन नाबालिक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उन्हें उनके परिवार जनों के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की है।

बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए कहा की थाना क्षेत्र से गत 16 जनवरी 2025 को ग्राम सिहुडी से 3 नाबालिग बालिकाओ को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाकल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के भिन्न भिन्न संभावित जगहों पर तलाश की। अंततः थाना बाकल पुलिस को जिला झुनझुनु राजस्थान राज्य में सफलता मिली। जहां से तीनो नाबालिग बालिकओ को सकुशल दस्तायब किया गया। तीनो नाबालिग बालिओ को उनके परिवार से मिला दिया गया है और वे स्वस्थ हैं। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सउनि विजेन्द्र तिवारी, प्रआर. अवधेश मिश्रा, प्रआर शिवसिंह, आर., राजभान पटेल आर. इन्द्रभान मर्सकोले, प्रआर. प्रशान्त विश्वकर्मा, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत (सायबर सेल), म.आर. रक्षा साहू की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post