ढीमरखेडा के रामपुर परासी हार में जमी थी जुआरियों की महफिल, पांच गाड़ियां, 6 जुआरी पुलिस गिरफ्त में, फड़ जप्त हुई हजारों रुपए रकम

Oplus_16908288

ढीमरखेडा के रामपुर परासी हार में जमी थी जुआरियों की महफिल, पांच गाड़ियां, 6 जुआरी पुलिस गिरफ्त में, फड़ जप्त हुई हजारों रुपए रकम

कटनी। रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को ढीमरखेड़ा पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आधा दर्जन जुआरियों के पास से पांच मोटरसाइकिल और 33000 से भी अधिक नगद रकम जप्त की है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि विगत तीन जनवरी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर ने जुआं फड़ की सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस ने रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई करते हुए रामपुर परासी हार पहाडी में जुआ खेल रहे महेश कुमार पिता प्रेमलाल चक्रवर्ती उम्र 40 साल निवासी ग्राम झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा, रितेश पिता अनंतराम बर्मन उम्र 33 साल नि झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा, दिलीप कुमार पिता संतोष कुमार बर्मन उम्र 39 साल निवासी ग्राम ढीमरखेडा थाना ढीमरखेडा, इंद्रकुमार पिता प्रीतम पटेल उम्र 62 साल नि ग्राम बांध थाना ढीमरखेडा, भीम ठाकुर पिता कैलाश सिहं ठाकुर उम्र 35 साल नि. झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा, अजय पिता झरीलाल चक्रवर्ती उम्र 40 साल नि ग्राम झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा को पकडा गया। जुआरियों के पास से 33 हजार 500 रु नगद 52 ताश के पत्ते एवं घटना स्थल से जुडियो की खडी 5 मो.सा. जप्त की गई। सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में निरी अभिषेक चौबे, उनि एस के चौधरी, सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर सुवच्चन यादव, दीपक श्रीवास आर अजय धुर्वे, रंजीत सिह, कमोद कोल, डूमन दास, गंधर्व सिहं की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post