बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था शातिर बदमाश, कोतवाली पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को रंगेहाथों दबोचा

बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था शातिर बदमाश, कोतवाली पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान आरोपी को रंगेहाथों दबोचा

कटनी। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में लगातर भ्रमण करते हुए संदेहियों की चैकिंग करने के साथ अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घातक बटनदार चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय एवं उनकी टीम क्षेत्र में लगातार पैट्रोलिंग व भ्रमण करते हुए रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, खिरहनी फाटक, फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड आदि संभावित स्थानों पर लगातार संदेहियों की चैकिंग कर रही है। इसी दौरान 2 फरवरी 2026 को पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति अपने पास बटनदार चाकू रखे हुए है और कोई अपराध घटित करने की नियत से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ ने मौके पर जाकर घेराबंदी करके मुखबिर के बताए हुलिए के संदिग्ध युवक को पकड़ा। संदेही से उसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम सुमित जाटव उर्फ नाबालिग पिता संतोष जाटव उम्र 19 वर्ष नि. खिरहनी फाटक वेंकट वार्ड कटनी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में एक बटनदार धारदार चाकू मिला। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध पूर्व से कोतवाली थाने में कुल 5 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध पाए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र का एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध गाली गलौज, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र कब्जे में रखने के प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post