महापौर नगर निगम में तो जोन कार्यालय माधवनगर में निगमायुक्त करेंगी जनसुनवाई, कल आयोजित होगी नगर निगम की जनसुनवाई
कटनी। नगर निगम से संबंधित आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण कर शासन मंशानुरूप समयबद्ध तरीके से शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम जन तक सरलता से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कटनी कार्यालय के साथ ही जोन कार्यालय माधवनगर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने निगम कार्यालय तथा जोन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश निर्देश दिए है। नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पहुंचने वाले आवेदकों के आवेदनों पर महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा सुनवाई की जाकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये जाएगें। वहीं जोन कार्यालय माधवनगर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई की जाकर क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय तथा जोन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिक गण साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पेंशन, अतिक्रमण सहित नगर निगम की विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायत, समस्या अथवा सुझाव संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा आम नागरिकों और निगम प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निश्चित समयावधि में करनें हेतु प्रत्येक मंगलवार निगम कार्यालय तथा जोन कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।








