ताकि क्षेत्र में नए साल पर बनी रहे शांति और सुरक्षा व्यवस्था, बहोरीबंद पुलिस का विशेष अभियान, सड़क पर पहरेदारी के साथ होटल ढाबों में भी नजर

ताकि क्षेत्र में नए साल पर बनी रहे शांति और सुरक्षा व्यवस्था, बहोरीबंद पुलिस का विशेष अभियान, सड़क पर पहरेदारी के साथ होटल ढाबों में भी नजर

कटनी। प्रेम से मनाए नए साल का जश्न, हुड़दंग मचाने की न करें कोशिश, खुद भी रहे सुरक्षित और दूसरों को भी रहने दें सुरक्षित। कुछ इस तरह का संदेश बहोरीबंद पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए वाहन चेकिंग, होटल ढाबों की चेकिंग करते हुए दी जा रही है।
बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि नए साल पर थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि नव वर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post