सत्य नारायण मंदिर में की मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने दिव्यांग गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म
कटनी। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम ने बताया कि विगत दिवस अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद समाज एवं जन परिषद एवं मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिव्यांग महिला रूपा नामदेव की गोद भराई की रस्म सत्यनारायण मंदिर में की गई। रूपा बचपन से ही पैरों से विकलांग है और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है, उसके ना माता-पिता है और ना ही सास- ससुर। ऐसी स्थिति में गोद भराई कौन करेगा और मां और होने वाले बच्चों को आशीर्वाद कौन प्रदान करेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रूपा नामदेव ने समाजसेवी मंजूषा गौतम को फोन कर अपनी पूरी जानकारी दी और कहा कि मेरे कोई भी ना रिश्तेदार है और ना ही कोई करीबी है। उन्होंने निवेदन किया कि वह उनके होने वाले बच्चे और उनकी गोद भराई करके संस्था के माध्यम से उन्हें और उनकी होने वाली संतान को आशीर्वाद प्रदान करें। मंदिर में समाजसेवी ममता गर्ग एवं समाजसेवी डॉ लक्ष्मी द्विवेदी और मंजूषा गौतम ने मिलकर धूमधाम से रूपा की गोद भराई में हल्दी रोली का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं झोली में सिंगार सामग्री और साड़ी फल फूल एवं अनेकों सामान झोली में भरकर गोद भराई की रस्म पूरी की।








