निवार पुलिस ने 16 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालिका को रेवाड़ी हरियाणा से किया दस्तयाब, वापस लाकर किया परिवार के हवाले

कटनी। माधव नगर थाने की निवास चौकी ने गुमशुदा बालक बालिकाओं की तलाश के क्रम में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया है।  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए बालिका को सुरक्षित उसके परिवार से मिलवाया। अपनी बिटिया को सुरक्षित पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि 25 जुलाई 25 की शाम चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी नाबालिक बेटी बिना किसी प्रकार की सूचना दिए अचानक लापता हो गई है। बालिका की मिसिंग कंप्लेंट सामने आने के बाद प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस निरंतर कटनी जिले के सीमावर्ती जिलो के साथ साथ कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, इटारसी मे भी लगातर तलास कर रही थी। अंततः अपहर्ता को मुखबिर की सूचना पर ग्रीन सिटी रेवाडी जिला हरियाणा से दस्तयाब किया गया। प्रारंभिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने अपहर्ता को उसके माता को सुपुर्द कर दिया है। बालिका के माता-पिता ने पुलिस के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, सउनि रमाकान्त दुबे, प्र.आर. मनीष कुमार, प्र.आर. गौरव सेन, आरक्षक अरविन्द कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *