सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, सीसीटीवी की “तीसरी आंख” से रखी जा रही नजर, कटनी पुलिस ने अपनाया तरीका

कटनी। अगर आप सड़क पर लापरवाही बरतते हुए गाड़ी चला रहे हैं तो थोड़ा सा बच के रहिएगा। पुलिस की तीसरी आंख सड़क की हर गतिविधि को अपने कमरे में कैद कर रही है, और इसी तीसरी आंख के सहारे अब नियम कायदे कानून का उल्लंघन करने वालों को पुलिस की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। हेलमेट धारण न करने, रेड लाइट जम्प करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले समस्त वाहन चालकों को अब नियम अनुसार ही वाहन चलाने की आदत डालनी चाहिए।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की “तीसरी आंख” कटनी पुलिस के द्वारा पूरी तरह सक्रिय कर दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे न केवल नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर ई-चालान की सूचना प्राप्त होगी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का पालन ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *