पहलगाम तिरंगा यात्रा में शामिल हुई शमीम बानो, सैनिकों की कलाइयों में बांधी राखी
कटनी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा जम्मू कश्मीर में आयोजित तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश कटनी से शमीम बानो ने पहलगाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार भाई साहब के नेतृत्व में शांति सद्भावना और विकास के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। पहलगाम हमले में शहीद भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मध्य प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजिका शमीम बानो ने कहा कि जम्मू कश्मीर पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहों पर टूरिज्म चलेगा टेररिज्म नहीं चलेगा एवं पुलवामा लाथपुरा स्थित 185 सीआरपीएफ कैंप में रक्षाबंधन कार्यक्रम में सैनिकों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र (राखी) बाँधकर यह संदेश दिया कि देश की बेटियां और बहनें सैनिकों की सुरक्षा और कुशलता के लिए हमेशा प्रार्थना करती हैं। महिला कार्यकर्ताओं और बच्चियों ने सैनिकों को तिलक लगाकर राखी बाँधी, और सैनिकों ने भावुक होकर कहा कि यह उनके लिए परिवार के बीच मनाए गए रक्षा बंधन से कम नहीं है। यह दृश्य केवल एक पर्व का उत्सव नहीं था बल्कि यह प्रमाण था कि भारत की जनता और सेना के बीच रिश्ता केवल कर्तव्य का नहीं बल्कि परिवार और भावनाओं का है। सभी कार्यक्रम में शालिनी अली दिल्ली, शमीम बानो कटनी मध्य प्रदेश, रेशमा हुसैन राजस्थान, सीमा जावेद उत्तराखंड, समा खान दिल्ली, शाइस्ता, शहनाज अफजाल दिल्ली, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सभी बहनें उपस्थिति रही।








