परसेल का खेल मैदान बना था जुआरियों का अड्डा, स्ट्रीट लाईट की रौशनी में लग रहे थे दाव, उमरियापान पुलिस ने लगभग आधा दर्जन जुआरियों को दबोचा

परसेल का खेल मैदान बना था जुआरियों का अड्डा, स्ट्रीट लाईट की रौशनी में लग रहे थे दाव, उमरियापान पुलिस ने लगभग आधा दर्जन जुआरियों को दबोचा

कटनी। ग्राम परसेल के खेल मैदान में जुआरियों की टोली दांव लगाने में व्यस्त थी। स्ट्रीट लाइट की रोशनी में चल रहे जुआ फड़ में अचानक उमरियापान पुलिस ने दबिश दी और लगभग आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथों नगद रुपयों के साथ दबोच लिया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाये जा रहे शिकंजा अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस ने गत 26 दिसंबर 2025 को भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसेल के खेल मैदान में दबिश दी। स्ट्रीट लाईट की रोशनी में दाव लगा कर जुआ खेल रहे अरविन्द्र कुमार पिता इन्द्र कुमार कुर्मी उम्र 37 साल निवासी कंचनारी थाना मझगवां जिला जबलपुर, दीपक राय पिता बैजनाथ राय उम्र 45 साल निवासी ग्राम देवरी सतधारा थाना मझगवां जिला जबलपुर, दीपक राय पिता वीरचंद्र राय उम्र 37 साल निवासी ग्राम कुम्ही सतधारा थाना मझगवां जिला जबलपुर, आकाश कुमार पिता सुनील कुमार तिवारी उम्र 18 साल निवासी ग्राम परसेल थाना उमरिया पान, शनि पिता धर्मेन्द्र वंशकार उम्र 19 साल निवासी ग्राम परसेल थाना उमरिया पान को पकडा गया। जिनके पास से 52 ताश के पत्ते व कुल 4750 रुपये जप्त किए गए। सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहक कार्यवाही की गई। कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, प्रआर. जितेन्द्र सिंह, प्र.आर. अजय सिंह, आर. योगेश पटेल आर. रोहित झारिया, आर.क. मनोज कुम्हरे, आर. जगन्नाथ सिंह, आर. योगेश पटेल की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post