मोटर साईकिल चोरो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे बदमाश

Oplus_16908288

मोटर साईकिल चोरो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे बदमाश

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं असामाजिकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 फरवरी 26 को  मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी 26 को थाना रीठी में प्रार्थी रामजस तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जानवरों 26 को उसकी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 21 एम जे 5364 घर के पास खडी थी। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सघन तलाश करते हुए 1 फरवरी 26 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुहांस में दो बदमाशों को चोरी की मोटर साईकिल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। चोरी की बाइक सहित पकड़े गए गनेश साहू पिता राजू साहू उम्र 19 साल निवासी रैपुरा थाना रैपुरा जिला पन्ना एवं पुष्पराज सिंह पिता लाखन सिंह उम्र 20 साल निवासी रैपुरा थाना रैपुरा जिला पन्ना से पूछताछ करने पर उक्त मोटर साईकिल चोरी कर विक्रय करने के आशय से खरीददारों से संपर्क करन ग्राम मुहांस आना स्वीकार किया। उक्त मोटर साईकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक विनोद पटेल, एएसआई प्रजापति, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, आरक्षक ज्ञानेंद्र, अमन, विजय, नितेश दुबे का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post