एनकेजे पुलिस ने कानपुर से अपहृत नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, सुरक्षित किया परिवार के हवाले

एनकेजे पुलिस ने कानपुर से अपहृत नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, सुरक्षित किया परिवार के हवाले

कटनी। थाना एनकेजे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जिसके बाद परिवार ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत बच्चों की तलाश के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एनकेजे थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। थाना एनकेजे में दर्ज प्रकरण (अप.क्र. 04/26, धारा 137(2) बीएनएस) की जांच के दौरान साइबर सेल कटनी की मदद से बालिका की लोकेशन ट्रेस कर टीम ने कानपुर पहुंचकर उसे सुरक्षित दस्तयाब किया।।बालिका को कटनी लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मेहनत की सराहना की। कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें दिवाकर ओझा, विजय राणा, पुष्पलता मिश्रा, राजेंद्र सोनी, मुरलीधर, कुलदीप सिंह, नरेंद्र टेकम, सुजीत रजक सहित शुभम गौतम, अमित श्रीपाल, अजय शंकर साकेत, सत्येंद्र राजपूत और चंदन प्रजापति शामिल रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

राजीव गांधी वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ, सी.सी. नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन, महापौर श्रीमती सूरी ने किया वार्ड का दौरा, नागरिकों से किया सीधा संवाद