नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बरहटा में शान से लहराया तिरंगा, छात्रावास वार्डन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
कटनी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बरहटा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ध्वजारोहण छात्रावास वार्डन सीता रानी सिंह के द्वारा किया गया इस दौरान सहायक वार्डन ज्योति अग्निहोत्री भी साथ मौजूद रही। आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के चलते छात्रावास में विशेष रोशनी की गई थी। ध्वजारोहण के उपरांत छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं उसके बाद स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
आपको बता दें कि आजादी के महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्रावास में विशेष तैयारियां की गई थी। पूरे छात्रावास में साफ सफाई के साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा कराई गई थी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार छात्रों के लिए छात्रावास में आज विशेष पकवान बनाए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत छात्राओं ने छात्रावास में लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। छात्रावास वार्डन सीता रानी सिंह एवं सहायक वार्डन ज्योति अग्निहोत्री ने छात्राओं को आजादी के महापर्व के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए शहीदों को नमन किया एवं सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।








