महापौर श्रीमती सूरी नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8 बजे करेंगी ध्वजारोहण

महापौर श्रीमती सूरी नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8 बजे करेंगी ध्वजारोहण

Oplus_16777216

कटनी। नगर निगम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी मुख्य अतिथि के रूप में निगम कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। इस दौरान नगर निगम के एम.आई.सी. सदस्य, सहित पार्षदगणों, गणमान्य नागरिकों सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी। महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य, सहित पार्षदगणों ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post