परीक्षा के समय कानफोडू डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ कुठला पुलिस ने की कार्यवाही, जलसा मैडिज गर्दन से डीजे सिस्टम जब्त

Oplus_16908288

परीक्षा के समय कानफोडू डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ कुठला पुलिस ने की कार्यवाही, जलसा मैडिज गर्दन से डीजे सिस्टम जब्त

कटनी। परीक्षा के समय कानफोडू साउंड सिस्टम लगाकर लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाले डीजे संचालक पर कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने कार्यवाही की। कार्यवाही करते हुए कुठला पुलिस ने जलसा मैरिज गार्डन से डीजे साउंड जप्त कर डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

थाना कुठला अन्तर्गत साई मन्दिर के रहवासियों व आमजन के माध्यम से तेज आवाज में डीजे बजने से असुविधा होने की सूचना प्राप्त होने पर जलसा मैरिज गार्डन के बाहर साऊण्ड बाक्स आपरेटर द्वारा साऊण्ड बाक्स को तेज आवाज मे बजाते पाये जाने पर तेजस्वी गुप्ता पिता स्व0 बालचन्द्र गुप्ता उम्र 23 साल निवासी दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी थाना एनकेजे कटनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान एक नीले रंग का लोडर क्रमांक MP21G2484, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, एम्पलीफायर आदि उपकरण जप्त किये गये।

थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इसी माह में विद्यार्थियों की वोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं का आयोजन होना है जिससे विद्यार्थियों की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न न हो और उनके भविष्य पर बुरा असर न पड़े इसलिए शांतपूर्ण वातावरण की विशेष आवश्यकता है। अतः किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन, शादी समारोह या अन्य अवसरों पर लाउडस्पीकर, डीजे का उपयोग केवल निर्धारित समय एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति प्राप्त कर के करें। निर्धारित समय सीमा के बाद तेज ध्वनि में संगीत बजाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना कानूनन दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, आरक्षक दुर्गेश सिंह एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post