लोहे की राड से सिर पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम

Oplus_16908288

लोहे की राड से सिर पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम

कटनी। कुठला पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर में विगत दिवस खूनी संघर्ष करते हुए लोहे की राड से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।

कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में सनसनीखेज घटना में त्वरित कार्यवाही को अंजाम दिया। आपको बता दें कि गत 7 फरवरी को सोनू चौधरी पिता नारायण चौधरी उम्र 20 साल निवासी झुकेही वार्ड क्रमांक 11 थाना अमदरा जिला मैहर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट में वह मजदूरी करता है। विगत 6 फरवरी की रात्रि लगभग 9 बजे मऊरानी ट्रांसपोर्ट के पास 5 अज्ञात युवक एक स्कूटी एवं एक मोटर साइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने के इरादे से उस पर लोहे की टाई लीवर (रॉड) तथा हाथ डंडा से मारपीट की। बीच बचाव करने आए सहकर्मी माधव पाण्डेय के साथ भी उन्होंने मारपीट की। जिससे उसे गम्भीर चोटे आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। कुठला पुलिस ने परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये, जिसके फलस्वरूप आरोपीगण शेख कलीम बहना पिता शेख शब्बीर उम्र 28 वर्ष निवासी भूमियाना टोला बंशरुप वार्ड थाना रंगनाथनगर, आशीष गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी ताराहेदी खमतरा जिला दमोह हाल शात्रीनगर जबलपुर, आर्यन सिंह ठाकुर पिता कुलदीप सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी वंशरुप वार्ड भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर को आज पकड़कर सघन पूछताछ करने पर उन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त टायर लीवर (लोहे की रॉड), बाँस का डण्डा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को जप्त किया गया है। घटना के अन्य दो आरोप फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डे, नरेन्द्र पटेल, अजय यादव, ताहिर खान, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र त्रिपाठ, विजय प्रजापति एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ग्राम पंचायतों को जारी किए शोकाज नोटिस, 30 ग्राम पंचायतों के उपयंत्रियों, सचिव और जीआरएस से 3 दिन में मांगा जवाब