शराब तस्करी पर अंकुश लगा पाने में कटनी पुलिस नाकाम, झिंझरी पुलिस के हांथ आई फिर अवैध शराब की बड़ी खेप, हमेशा की तरह सिर्फ चालक तक सिमटी कार्रवाई

शराब तस्करी पर अंकुश लगा पाने में कटनी पुलिस नाकाम, झिंझरी पुलिस के हांथ आई फिर अवैध शराब की बड़ी खेप, हमेशा की तरह सिर्फ चालक तक सिमटी कार्रवाई

कटनी। अवैध शराब की तशकरी करने वालो के विरूद्ध कटनी पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में झिंझरी चौकी पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने शराब का परिवहन करने बाले आरोपी उदय उपाध्याय के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए शराब और स्कूटी जप्त की है। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी झिंझरी पुलिस की कार्यवाही केवल चालक की गिरफ्तारी तक ही सिमटती हुई दिखाई दे रही है। पिछले चार माह में झिंझरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने बालों के विरुद्ध 8 वीं बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

यह हुई कार्रवाई

गत 9 फरवरी को झिंझरी पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर सगौडी रोड नहर के किनारे ग्राम जयंतीनगर मे घेराबन्दी उदय उपाध्याय पिता प्रदाप उपाध्याय उम्र 21 साल निवासी ग्राम कौडिया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी को पकड़ा। जिसके कब्जे से एक बोरी मे 100 पाव लाल मसाला शराब कीमती 12 हजार रुपये व 230 पाव देशी प्लेन शराब कीमती लगभग 23 हजार रूपये कुल 59.40 बल्क लीटर शराब कीमती लगभग 35 हजार रुपए की एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमाँक MP/21/ZD/9951 कीमती करीब 1 लाख 15 हजार रुपये की जब्त की। आरोपी उदय उपाध्याय के खिलाफ धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, प्र.आर. राजेश चौधरी, आरक्षक सुरेश कोरी, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय, सैनिक अक्षय पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post