खेत मे करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार, ढीमरखेडा पुलिस ने की कार्रवाई, करंट में फंसकर किसान की हुई थी मौत
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये थे। निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एंव एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये ढीमरखेड़ा पुलिस ने महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की है।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 दिसंबर 2025 को श्रीलाल कुम्हार के खेत के पास ठाकुर बाबा नाला झिन्नापिपरिया में जंगली जानवरों को मारने की नियत से कुछ लोगों ने बिजली करेंट फैलाया था। जिसमें फंसकर झिन्नापिपिरया निवासी भागीरथ कुम्हार की मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना ढीमरखेडा मे मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 निवासी ग्राम गूडा और मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूडा के विरुद्ध धारा 105,3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। विवेचना के दौरान आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। उक्त दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया। उन्हें गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि विजेन्द्र तिवारी, प्रआर मनोज ठाकुर, प्रआर दीपक श्रीवास, आर. पंकज आर. अमित शुक्ला, आर. अजय धुर्वे, आर. जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








