कटाएघाट नदी की सफाई के लिए एक साथ उठे सैकड़ों हाथ, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने भी नदी की सफाई में बहाया पसीना

कटाएघाट नदी की सफाई के लिए एक साथ उठे सैकड़ों हाथ, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने भी नदी की सफाई में बहाया पसीना

कटनी। राज्य शासन के निर्देश पर गुरुवार से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रातः 8 बजे कटाए घाट स्थित कटनी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आया।

राज्य शासन के निर्देश पर 19 मार्च से प्रारंभ यह अभियान 30 जून तक चलेगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने सामूहिक श्रमदान कर नदी की सफाई करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई की गई। जनसहयोग एवं सामूहिक श्रमदान से नदी में जमी सिल्ट, चोइ, पूजन सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट को बाहर निकाला गया। घाट की सीढ़ियों पर मानव श्रृंखला बनाकर तसलों व बैग के माध्यम से कचरे को ऊपर खड़े निगम के वाहनों तक पहुंचाया गया। इस दौरान लगभग तीन ट्राली अपशिष्ट एकत्र कर प्लांट भेजा गया। कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि कटाए घाट स्थित कटनी नदी में जलस्रोतों में जमा जलकुंभी एवं चोई की सफाई हेतु आज से प्रारंभ अभियान, पूर्ण रूप से नदी की सफाई हो जाने तक निरंतर जारी रहेगा।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, जल स्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे विभिन्न कार्य जनसहभागिता से किए जाएंगे, जिससे जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, ब्रांड एम्बेसडर नीलम जगवानी, निशा मिश्रा, आशुतोष मानके सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, शैलेन्द्र प्यासी, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, योगेश पवार, आलोक तिवारी सहित पर्यावरण संरक्षण समूह एवं नगर निगम की एनजीओ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post