20 मार्च को बाकल पिपरिया में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का होगा अनावरण, जनसहभागिता की अपील

कटनी। जिले के बाकल पिपरिया में 20 मार्च, गुरुवार को वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन का जिम्मा ग्राम पंचायत बाकल पिपरिया द्वारा संभाला जा रहा है। सरपंच पुत्र एवं समाजसेवी राजेश उर्फ पिल्लू ने क्षेत्र के सभी लोगों से 20 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।

वहीं, कार्यक्रम के संयोजक राकेश पटेल ने ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं से भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होगा और वीरांगना अवंती बाई लोधी के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी बनेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *