उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए कुठला थाना प्रभारी एवं बिलहरी चौकी प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी सम्मानित, एसपी ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मान

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए कुठला थाना प्रभारी एवं बिलहरी चौकी प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी सम्मानित, एसपी ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मान

कटनी। जिले में आम नागरिकों को बेहतर, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 5 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

ये हुए सम्मानित

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक अजय शंकर (सायबर सेल), आरक्षक लव उपाध्याय को प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post