ढीमरखेड़ा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची जिला पंचायत सीईओ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों एवं विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
कटनी। बुधवार को जिला पंचायत की सीईओ सिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित ढीमरखेड़ा से पिंडरई एवं अंतर्वेद सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण कर जायज़ा लिया। सुश्री कौर ने सहायक प्रबंधक एवं तकनीकी अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया गया कि तकनीकी मानकों का पालन करते हुए जनोपयोगी गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराते हुए आवश्यक सुधार, मरम्मत और दुरुस्तीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सड़कों पर चिन्हित दुर्घटना स्थलों पर संकेतक और आवश्यक सूचना पटल लगाएं। नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसमें लापरवाही बरती जाने पर दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने पिंडरई,दशरमन पटना, भमका और जामुन चुआ पहुंच कर विविध प्रकार की गतिविधियों, निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर जायज़ा जायजा लिया।
पिंडरई में ग्रामवासियों से किया संवाद
जिला पंचायत की सीईओ कौर ने पिंडरई के ग्राम वासियों से आत्मीयता के साथ उनकी तकलीफ एवं समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया। सुश्री कौर ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
उपार्जन केंद्र एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का किया अवलोकन
इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ कौर ने ग्राम पंचायत दशरमन समिति स्तरीय उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड शिविर का अवलोकन करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से संवाद किया तथा पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत बाउंड्री बाल निर्माण एवं मां की बगिया के तहत कराए गए कार्य का निरीक्षण किया। श्रीमती कौर ने शालाओं में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, वितरण,मेन्यू के के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।
जल संरक्षण, संवर्धन और संचय हेतु तालाब निर्माण हेतु चयनित स्थल को देखा
सीईओ कौर ने ग्राम पटना और जामुन चुआ पहुंचकर बारिश के पानी के सहेजने हेतु वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण हेतु चयनित स्थलों को देखा। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण संवर्धन एवं संचय के अंतर्गत कराए गए तालाबों और अन्य निर्माण कार्य का स्थल चयन ऐसा करें कि बरसात के पानी की एक-एक बूंद सुरक्षित रहे। उन्होंने भमका में मौसमी सब्जियों के उत्पादन हेतु किसानों को विक्रय किए जाने वाले पौधों को तैयार किए जाने नेट शेड को भी देखा।
भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक प्रबंधक, तकनीकी अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।








