अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, ऑपरेशन शिकंजा में 88 प्रकरण, 88 आरोपी गिरफ्तार, 953 पाव शराब जब्त

अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, ऑपरेशन शिकंजा में 88 प्रकरण, 88 आरोपी गिरफ्तार, 953 पाव शराब जब्त

कटनी। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 6 जनवरी को जिलेभर में सघन कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान कटनी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 88 प्रकरण दर्ज किए और 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 953 पाव (128 लीटर से अधिक) अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब निर्माण, परिवहन व विक्रय में संलिप्त लोगों के ठिकानों से कच्ची मदिरा एवं शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post