ई रिक्शा से ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, साल के पहले ही दिन विजयराघवगढ़ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

Oplus_16908288

ई रिक्शा से ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, साल के पहले ही दिन विजयराघवगढ़ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नए साल की शुरुआत होते ही एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। अवैध शराब बिक्री पर कसा शिंकजा कसते हुए पुलिस ने 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं ई-रिक्शा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विजयराधागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की।जा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 की शुरुआत होते ही बीती दरम्यानी रात में पुलिस टीम कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कारीतलाई रोड गैस एजेंसी के पहले विजयराघवगढ़ में एक संदिग्ध आटो ई-रिक्शा का नम्बर एम.पी. 21 जेड.जी. 6436 को रोककर चेक किया गया। रिक्शे के अंदर 7 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कागज (कार्टून) की पेटी के में कुल 350 पाव (63 वल्क लीटर) शराब सीलबंद हालत में पाए गए। जप्त की गई शराब की कीमती 35000 रूपया की पाई गई है। आरोपी पंकेश बागरी पिता सुरेन्द्र सिंह बागरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नन्हवाराकला थाना कैमोर जिला कटनी से उक्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए ई-रिक्शा आटो क्रमांक एम.पी. 21 जेड.जी. 6436 जब्त की गई। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उक्त जब्त शराब ग्राम झिरिया निवासी शिवेन्द्र उर्फ शिब्बू उरमलिया कें द्वारा झुकेही की सरकारी शराब दुकानों एवं ग्राम करहिया से शराब खरीदकर अवैध रूप से थाना क्षेत्र में बिक्रय करने के लाई जा रही थी। आरोपी पंकेश बागरी एवं आरोपी शिवेन्द्र उर्फ शिब्बू उरमलिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जय सिंह ठाकुर, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post