स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, कांग्रेस पार्टी के संस्थापकों को किया स्मरण
कटनी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ की गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी के संस्थापक नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। कांग्रेस सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। कार्यक्रम के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया तथा देश में भाईचारा, सद्भाव और समानता बनाए रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सौम्या राधेलिया, आफताब अहमद, मारूफ अहमद, तुलाराम गोटिया, जितेंद्र गुप्ता,अजय जैसवानी, इस्तियाक अहमद, कैयूम, शेख मुश्ताक, माया चौधरी, कल्पना पाठक, रंजीत सिंह, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, विनीत जायसवाल, कैलाश कन्नौजिया, प्रशांत पांडे, माधवेंद्र सिंह, सुरेन्द्र राणा, ओमप्रकाश कुशवाहा, रमेश प्यासी, राजेश कन्नौजिया, रमेश अहिरवार, अजय खटीक, भारत विश्वकर्मा, अभय खरे, भगवानदास, अखिलेश वर्मा,घनश्याम रजक,प्रहलाद यादव, अखिलेश वर्मा, हर्षित मिश्रा एवं सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








