नव वर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध बहोरीबंद पुलिस का विशेष अभियान, विशेष चेकिंग पॉइंट में कर रहे वाहनों की जांच, होटल और ढाबों में दबिश

नव वर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध बहोरीबंद पुलिस का विशेष अभियान, विशेष चेकिंग पॉइंट में कर रहे वाहनों की जांच, होटल और ढाबों में दबिश

कटनी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बाहोरीबंद पुलिस द्वारा नव वर्ष को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि नव वर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। बहोरीबंद पुलिस भी अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय कार्यवाही करती हुई दिखाई दे रही है। बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा वाहनों की जांच करने के साथ-साथ थाना क्षेत्र के होटल एवं डब्बो में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post