बड़वारा पुलिस ने दो गांजा तस्करो को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, एक यात्री प्रतीक्षालय में था तो दूसरा अंधेरे में

Oplus_16777216

बड़वारा पुलिस ने दो गांजा तस्करो को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, एक यात्री प्रतीक्षालय में था तो दूसरा अंधेरे में

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु विशेष अभियान के परिपालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। विगत 20 अगस्त को सउनि रामनाथ साकेत के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम निगहरा मोड़ के पास रोड किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति को पन्नी रखकर संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा गया। जो पुलिस को देखकर अचानक घबरा गया और पन्नी लेकर भागने लगा। जिसका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल स्टाफ की मदद से पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। पकड़े गए राजू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा थाना बड़वारा जिला कटनी के पास से कुल 1 किलो 378 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अवैध मादक पदार्थ की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 20 अगस्त को ही सउनि महेस प्रताप सिंह के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम कछारी मोड़ के पास रोड किनारे पुन्नू गुप्ता के टपरा के सामने एक व्यक्ति को अंधेरे में देखा गया। जो अचानक पुलिस को सामने से आते देख घबरा गया और छिपने का प्रयास करने लगा। जिसकी अवस्था संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। पकड़े गए महाजन केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 50 साल निवासी कछारी मोड़ थाना बडवारा के पास से 261 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त दोनों आरोपियों को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. लालजी यादव, आर. गौरीशंकर राजपूत, आर. रवि कोरी, आर. शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post