बचैया मरघटाई भटिया के पास जुआं फड़ में बहोरीबंद पुलिस ने मारा छापा, नगद रुपए के साथ रंगेहाथों पकड़ी गई जुआरियों की टोली

Oplus_16908288

बचैया मरघटाई भटिया के पास जुआं फड़ में बहोरीबंद पुलिस ने मारा छापा, नगद रुपए के साथ रंगेहाथों पकड़ी गई जुआरियों की टोली

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया एवं उनकी टीम ने विगत 29 जनवरी 26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना पर ग्राम बचैया मरघटाई भाटिया के पास छापामार कार्यवाही करते हुए रंगे हाथों जुआरियों की टोली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। मारघटाई के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए संजय व्यास पिता रघुवीर प्रसाद व्यास उम्र 52 वर्ष, विवेक श्रीवास पिता रामदयाल श्रीवास उम्र 34 वर्ष एवं संतोष पटेल पिता भारत पटेल उम्र 36 वर्ष, रामलाल पिता मगनलाल कोरी उम्र 53 वर्ष सभी निवासी ग्राम बचैया थाना बहोरीबंद जिला कटनी को रंगेहाथों हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया। जुआरियो के पास से 3900 रूपये एवं 52 तास पत्ते जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखलेश दाहिया, सउनि ध्रुव सिंह, प्र.आर. भोलाराम गुप्ता, सुनील बागरी, आर. आकाश साहू, बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post