पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित सहयोगियों ने साधु राम स्कूल में रोपे पौधे
कटनी। आज साधुराम स्कूल कटनी में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मिथलेश जैन, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंकज गौतम, मोहन वर्मा, गगन तिवारी सहित साधुराम स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिथलेश जैन ने कहा की हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु के समय कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम ने कहा कि शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम समय-समय पर करते रहना चाहिए और जो व्यक्ति पौधरोपण करें उस व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जब तक वृक्ष बड़ा ना हो जाए उसकी देखभाल करते रहनी चाहिए तभी पौधरोपण का कार्यक्रम सफल होगा।








