पुलिस की गाड़ी देखते ही झाड़ियों में जाकर छुप गया गांजा तस्कर, साढ़े 3 किलो 504 गांजा सहित छंगा गिरफ्तार, एनकेजे पुलिस को मिली सफलता

पुलिस की गाड़ी देखते ही झाड़ियों में जाकर छुप गया गांजा तस्कर, साढ़े 3 किलो 504 गांजा सहित छंगा गिरफ्तार, एनकेजे पुलिस को मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे एनकेजे पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने एवं नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश के तहत आज 18 मार्च को मोबाइल पेट्रोलिंग के दौरान एनकेजे पुलिस टीम ने बाबाघाट रोशननगर कच्ची रोड सन्यासी बाबा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद रंग के थैला लिये देखा। संदेही पुलिस की गाडी को देखकर भागकर झाड़ियो में जाकर छिप गया था। बदमाश को स्टाफ ने घेरा बंदी कर पकडा गया। भागने व झाडियो में छिपने से संदेही पूरी तरह से गीला हो गया था। पास मे रखे सफेद रंग का थैला भी गीला हो गया था। पकड़े गए छंगा उर्फ राम विलास निषाद पिता स्व. मिश्री लाल निषाद उम्र 35 साल निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज के थैले को खोलकर देखने पर 2 पालीथिन एवं दो खाकी रंग के टेप से लपेटे हुये पैकेट में गांजा पाया गया। जप्त किए गए कुल 3 किलो 504 ग्राम गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कृत्य पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में सउनि केवल उईके, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. राजकुमार शर्मा, आर. जयंत कोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post