खिलौना समझ अपने ही पेट में 14 वर्षीय बालक ने मार ली गोली, खेत में पड़ी मिली थी बंदूक

कटनी। कटनी जिले से सटे शाहनगर सुडोर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। यहां पर खेलते समय एक 14 वर्षीय बालक ने खुद के पेट में गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बालक को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में शासकीय जिला अस्पताल कटनी लाया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक 14 वर्षीय शाह नगर सुडोर निवासी नक्स चौधरी पिता शशि कुमार चौधरी दोपहर के समय खेत में खेलने गया था। इसी दौरान उसे खेत में एक बंदूक पड़ी मिली। बालक ने  बंदूक को खिलौना समझकर अपने ऊपर चला दिया, जिससे गोली उसके पेट में लग गई। घटना के बाद बालक की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खेत में बंदूक कैसे पहुंची।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *