बातों का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, उमरियापान पुलिस ने ठग को मानपुर जिला उमरिया में दबोचा

Oplus_16777216

बातों का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, उमरियापान पुलिस ने ठग को मानपुर जिला उमरिया में दबोचा

कटनी। एक व्यक्ति को बातों में बहलाकर उसकी मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर रफू चक्कर हो जाने वाले एक ठग को उमरिया पान पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठग के पास से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद की गई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि विगत 19 अगस्त को प्रमोद चौधरी पिता वनमाली चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी घुघरी ने उमरियापान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की रामसंजीवन उर्फ शंकर बर्मन नामक व्यक्ति मुझे बातों का झांसा देकर मेरे साध धोखाधड़ी कर मेरी टी.व्ही.एस. मोटर सायकिल क्रं. एम.पी.21 जेडए 8558 व मेरा रेडमी कम्पनी का मोबाईल लगभग एक लाख रूपये का समान लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4),316(2) का प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस के द्वारा तत्काल धोखाधड़ी किये गए माल की वरामदगी एवं आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। मानवीय एवं तकनीकी सूत्रो के अनुसार उक्त हुलिया का व्यक्ति थाना मानपुर जिला उमरिया म.प्र. में होने की सूचना पर गठित टीम को रवाना किया गया। उक्त आरोपी गोलू उर्फ शंकर बर्मन उर्फ उमा शंकर बर्मन उर्फ ब्लांडी उर्फ रामसंजीवन पिता घनश्याम बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी कैलवास उमरिया थाना गोसलपुर जिला जबलपुर को पकड़ा गया। जिससे थाना लाकर पूछताछ करने पर धोखाधड़ी कर ले जाई गई मोटर साईकिल व नगदी कुल कीमती 1,00,000 रूपये की बरामद की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक. दिनेश तिवारी, उपनि. भरत सिंह मार्को, प्रआर. अजय तिवारी, प्रआर. आशीष झारिया, प्रआर. अजय सिंह, आर. नीलेश पटेल, आरचा. रोहित झारिया, आर. मोहन मुबेल, आर. जगन्नाथ सिंह, आर. योगेश पटेल, आर. अनिल पांडेय, आर. सतेन्द्र चौरसिया, सैनिक संतोष व देवेन्द्र बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post