????जागरूकता???? थाने का भ्रमण कराते हुए छात्राओं को दी कानूनी जानकारी, विजयराघवगढ़ पुलिस ने कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को दी साइबर फ्रॉड और यातायत नियमों की जानकारी

????जागरूकता????

थाने का भ्रमण कराते हुए छात्राओं को दी कानूनी जानकारी, विजयराघवगढ़ पुलिस ने कन्या महाविद्यालय की  छात्राओं को दी साइबर फ्रॉड और यातायत नियमों की जानकारी

Oplus_131072

कटनी। यातायात नियमों एवं साइबर धोखाधड़ी के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए विजयराघौगढ़ पुलिस ने आज अनोखे अंदाज में प्रयास किया। पुलिस ने शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को थाने का भ्रमण कराते हुए उन्हें कानूनी जानकारी प्रदान की।

जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि लोगों में यातायात नियमों तथा साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसके तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं को जागरूक करने के प्रयास किए गए। इस दौरान छात्राओं को थाने का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराया गया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के विषय में जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही आए दिन होने वाले साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए छात्राओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि कभी भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आए तो तत्काल पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर सूचित अवश्य करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post