बिलहरी पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

Oplus_16908288

बिलहरी पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को नाबालिग बालक बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर उन्हें शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने चौकी क्षेत्र से कुछ समय पूर्व अचानक लापता हुई एक नाबालिक बालिका को तलाश करते हुए सुरक्षित दस्तयाब किया। वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बालिका को सुरक्षित वापस पाकर परिवार वालों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सउनि राम सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन, लव कुमार उपाध्याय, दिलकेश्वर सिंह, विकास कुमार, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟लागा वर्दी में दाग?🌟 एक और संगीन आरोपों से घिरी सीएसपी?, हड़प ली आरोपी की जमीन?, आई जी ने शुरू कराई जांच, देश में पहली बार आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल, जांच के घेरे में विवेचना, न्यायालय में पहुंचा परिवाद

ओवरलोडिंग, बिना नंबर वाले वाहनों एवं स्‍कूल बसों के विरूद्ध चलायें जांच अभियान, बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, शिक्षा परिसरों के आस-पास नशे के कारोबार में लिप्‍त दुकानों की करें जांच