यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ हो रही कार्रवाई, नियम तोड़कर वाहन चलाने वाले 880 लोगों पर अब तक हुई कार्यवाही

Oplus_16777216

यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ हो रही कार्रवाई, नियम तोड़कर वाहन चलाने वाले 880 लोगों पर अब तक हुई कार्यवाही

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातयात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं यातायात नियमों की जानकारी के अभाव के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। 10 जून से कटनी पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वाहन चालकों के विरूद्ध दिनांक 15 सितंबर तक 880 कार्यवाही की जा चुकी है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर 8 सितंबर से 22 सितंबर तक यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन कटनी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चलाकों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत हेडवार कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के क्रम में मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 282 वाहन चालकों, बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले 222 वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने वाले 9 एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर 73 वाहन चालकों सहित रॉग साइड वाहन चलाने पर 29 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। जुर्माना कार्यवाही के साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। कटनी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित वाहन चलाएं एवं सुरक्षित रहें। कटनी पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय समय पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम अभियान संचालित किये जाते है। कटनी पुलिस द्वारा राह-वीर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससें सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सही समय पर सही उपचार प्राप्त हो सकें। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को राह-वीर आशीष तिवारी एवं सचिन यादव द्वारा गोल्डन ऑवर में नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर घायल व्यक्तियों की मदद की एवं मानवता की मिशाल पेश की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post