अचानक लापता हुई 14 वर्षीय बालिका, उमरिया पान पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पहुंचाया वापस घर, सुरक्षित बिटिया को देखकर नम हुई परिजनों की आंखें

कटनी। थाना क्षेत्र से एक 14 साल की बच्ची के अचानक लापता हो जाने की खबर मिलने के तत्काल बाद उमरियापान पुलिस ने सक्रिय रूप से बालिका की तलाश करते हुए महज 48 घंटे के अंदर उसे ढूंढ निकाला और परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया  अपनी बिटिया को सुरक्षित वापस पाकर परिवार वालों की आंखें नम हो गई। उन्होंने पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए हृदय से पुलिस का आभार किया।

उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि गत 17 फरवरी 26 को एक महिला ने थाने में आकर जानकारी दी कि उसकी 14 वर्षिय बालिका घर से बिना बताये गायब है। महिला की बातों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल बालिका की गुमशुदगी दर्ज की गई। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को देते हुए उनके निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। उमरियापान पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी मार्गदर्शन में बालिका की तलाश करते हुए मानवीय सूत्रों के आधार पर धरवारा थाना स्लीमनाबाद में बालिका के मौजूद होने की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ जाकर बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रआर अजय सिंह, प्र.आर. आशीष झारिया, प्र.आर. अजय तिवारी, आर. मोहन मुबेल, म.आर. दुर्गा शुक्ला व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *