35 आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी 5 वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा, कानपुर से हुआ गिरफ्तार

Oplus_16908288

35 आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी 5 वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा, कानपुर से हुआ गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में झिंझरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में सफलता प्राप्त की है। झिंझरी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी को कानपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक विगत 14 फरवरी 2025 को स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 51 D 0187 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राम पिपरौंध में रात्रि लगभग 01:30 बजे पिपरौंध निवासी शुभम जायसवाल एवं दीपक जायसवाल पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थी। विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य आरोपी एजाद उर्फ भूरा कुरैसी एवं गोलू उर्फ बरकत मंसूरी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण का मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी घटना के बाद से फरार था। मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी पिता इदरिस कुरैसी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कसाई मंडी दमोह के विरुद्ध थाना गढ़ा एवं गोहलपुर जिला जबलपुर, तथा थाना कोतवाली दमोह में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत लगभग 35 अपराध पंजीबद्ध हैं। उसे कानपुर (उ.प्र.) से अभिरक्षा में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई और आज 19 फरवरी 26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक अक्षय पाण्डेय एवं साइबर आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟राम भरोसे🌟 राम भरोसे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया, दो दर्जन से अधिक गांव है निर्भर, अस्पताल है पर डॉक्टर नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल, ये है डबल इंजन वाली सरकार का विकास…

🌟तीस मार खां🌟 माधवनगर पुलिस के चार तीसमार खां, जुआं, सट्टा, शराब सब में इनकी पैठ, ऑनलाइन गैंबलरों से नातेदारी, पुराने तीरंदाजों के जाते ही सक्रिय हुई चौकड़ी, एस पी की मंशा को लगा रहे पलीता…